24 घण्टे ऑनलाइन

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

बेंगलुरु: लिंगराजपुरम इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने Swiggy Instamart और Leo Mart पर अचानक छापा मारकर खाद्य सामान की जांच की। फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों को…

24GhanteOnline
September 8, 2026
1 min read
इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

बेंगलुरु: लिंगराजपुरम इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने Swiggy Instamart और Leo Mart पर अचानक छापा मारकर खाद्य सामान की जांच की। फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों को स्टोर के भीतर कुछ एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद मिले।

जांच के दौरान टीम ने मार्ट में रखे खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट के साथ उनके रखरखाव और स्टोरेज व्यवस्था को भी देखा। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में कुछ खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन में कमी भी सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मार्ट को आगे की कार्रवाई तक अस्थायी रूप से सीज कर दिया। अधिकारियों ने जांच के दौरान मिले संबंधित सामान को अपने कब्जे में लिया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब जब्त किए गए खाद्य उत्पादों और दोनों मार्ट से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि एक्सपायर्ड सामान स्टोर में किस तरह रखा गया और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन किन परिस्थितियों में हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल दोनों मार्ट के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…