24 घण्टे ऑनलाइन

Suzuki e-Access: दमदार रेंज और स्पीड के साथ जानिए कितनी है कीमत

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹1,88,490 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 95 किलोमीटर तक…

24GhanteOnline
January 12, 2026
2 min read
Suzuki e-Access: दमदार रेंज और स्पीड के साथ जानिए कितनी है कीमत

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹1,88,490 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 95 किलोमीटर तक चलेगा और इसकी टॉप स्पीड 71 किमी प्रति घंटा है. आप इसे सुजुकी के किसी भी शोरूम से बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, यह स्कूटर

Flipkart पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है


इसमें 3.07 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी लगी है. इसे पिछले साल ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में दिखाया गया था, जहां लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. इस स्कूटर के साथ अब सुजुकी ने भी भारत के इलेक्ट्रिक मार्केट में कदम रख दिया है. भारत के शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग को देखते हुए सुजुकी (Suzuki) इस नए मॉडल से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

शानदार ऑफर्स


ग्राहकों को लुभाने के लिए सुजुकी (Suzuki) कई खास ऑफर्स दे रही है. बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के 7 साल या 80,000 किमी तक की वारंटी मिल रही है. अगर आप 3 साल बाद स्कूटर वापस बेचते हैं, तो आपको इसकी कीमत का 60% तक वापस मिल सकता है. सुजुकी के पुराने ग्राहकों को ₹10,000 और नए ग्राहकों को ₹7,000 तक का बोनस मिलेगा. सिर्फ 5.99% की शुरुआती ब्याज दर पर लोन की सुविधा है.

क्या हैं खूबियां?


इसके अलावा आप इस स्कूटर को 3 घंटे से लेकर 24 घंटे तक के लिए किराए पर भी ले सकते हैं. इसमें लगी बैटरी 5.49 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क देती है. इसे घर पर साधारण चार्जर से चार्ज करने में 6 घंटे 42 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 2 घंटे 12 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10% चार्ज बचने पर भी इसकी रफ्तार कम नहीं होगी. इसमें तीन राइडिंग मोड्स (Eco, Ride A, Ride B) के साथ-साथ पीछे चलने के लिए ‘रिवर्स मोड’ भी दिया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…