Starlink India Prices को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ा, कंपनी ने किया क्लियर
भारत में Starlink का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, हर कोई एलन मस्क की SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink से जुड़ी नई-नई जानकारी जाने को लेकर उत्सुक है. हाल ही में Starlink India की ऑफिशियल साइट के जरिए…
भारत में Starlink का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, हर कोई एलन मस्क की SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink से जुड़ी नई-नई जानकारी जाने को लेकर उत्सुक है. हाल ही में Starlink India की ऑफिशियल साइट के जरिए रेजिडेंशियल प्लान्स की कीमतों का खुलासा हुआ था, लेकिन अब कीमतों के सामने आने के बाद स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट Lauren Dreyer ने जानकारी देते हुए बताया कि साइट पर किसी खामी के चलते टेस्ट डेटा पब्लिक हो गया था. इसका मतलब ये हुआ कि स्टारलिंक की भारत में कीमतों पर सस्पेंस अब भी बरकरार है.
सोमवार यानी 8 दिसंबर को कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी ने रेसिडेंशियल प्लान की कीमतों का ऐलान कर दिया है. पता चला था कि प्लान की कीमत 8600 रुपए प्रतिमाह होगी और 34000 रुपए की वन टाइम हार्डवेयर कॉस्ट (डिवाइस) देनी होगी. इस कीमत में कंपनी की तरफ से अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा. इसी के साथ 30 दिन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा.
फिलहाल इस कीमत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि कंपनी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि अभी साइट लाइव नहीं है और अभी प्राइस की घोषणा नहीं हुई है. टेक्निकल ग्लिच की वजह से डमी टेस्ट डेटा का खुलासा हो गया था और हम अभी कोई भी ऑर्डर नहीं ले रहे हैं.
लॉन्च से पहले चल रही तैयारियां
भारत में Starlink सर्विस के लॉन्च से पहले कंपनी अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए जोर-शोर से काम कर रही है. LinkedIn पर स्टारलिंक ने अक्टूबर के अंत में नौकरी के लिए पोस्ट किया था, इससे ये संकेत मिलता है कि जल्द कंपनी की स्टारलिंक सर्विस शुरू होने वाली है.
गेटवे अर्थ स्टेशन लगाने की प्लानिंग
अब तक सामने आई कई रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि Starlink भारत के कई शहरों में गेटवे अर्थ स्टेशन लगाने की तैयारी में है, इनमें हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, नोएडा और मुंबई शामिल है. ये स्टेशन जमीन और सैटेलाइट्स पर लगे रिसीवर्स के बीच कनेक्शन बनाए रखने का काम करेंगे जिससे आपको फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
