इस दिन से बनेगा सूर्य शनि पंचांक योग, इन राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़
शनि को ज्योतिष में कर्मफल दाता की संज्ञा दी गई है माना जाता है कि वह न्यायाधीश की भूमिका निभाते हैं और कर्मों के अनुसार ही जातकों को उनका फल देते हैं। वो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। फिलहाल शनिदेव (Shani) मीन…
शनि को ज्योतिष में कर्मफल दाता की संज्ञा दी गई है माना जाता है कि वह न्यायाधीश की भूमिका निभाते हैं और कर्मों के अनुसार ही जातकों को उनका फल देते हैं। वो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। फिलहाल शनिदेव (Shani) मीन राशि में विचरण कर रहे हैं और 2027 तक वह मीन राशि में ही रहेंगे।
क्या होता है पंचांक योग (Panchak Yoga) ?
अब आपको बताते हैं कि पंचांक योग (Panchak Yoga) आखिर है क्या। दरअसल सूर्य और शनि के बीच जब 72 डिग्री का कोण बनता है तो उसे पंचांक योग कहा जाता है। ये योग तब बनता है जब दोनों ग्रह एक दूसरे को 72 डिग्री के पर देखते हैं। इससे दोनों ग्रहों की ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है। इस बार यह ग्रह सूर्य और शनि के बीच बन रहा है। कहने को तो शनि देव और सूर्य देव पिता-पुत्र है लेकिन दोनों के बीच में शत्रुता का भाव है। यही कारण है कि यह दोनों साथ आने पर या साथ मिलकर कोई योग बनाने पर कुछ राशियों पर बुरा असर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए ये समय परेशानियां से भरा रहेगा तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।
मिथुन राशि
बात करते हैं मिथुन राशि की। मिथुन राशि के जातकों का यह समय समझदारी से काम लेने का है परिवार हो या कार्य क्षेत्र दोनों में ही इन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ेगा रिश्तों में भी दरारें आ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
तुला राशि
सूर्य और शनि का यह पंचांक योग तुला राशि के जातकों को विशेष मुसीबत में डालेगा। उनको आर्थिक नुकसान से लेकर पारिवारिक कष्ट तक झेलना पड़ सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य सोच समझ कर ही करें खासकर आर्थिक मामलों में कोई भी रिस्क ना लें।
कुंभ राशि
सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि वालों पर भी बड़ा प्रभाव डालेगी। उनको उनकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। बेकार के विवादों में फंसना पड़ सकता है। इसलिए जो भी काम करें वह सोच समझ कर ही करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
