इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल
साल 2025 में चार बड़ी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होंगे और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा, जो कि अगले महीने यानी मार्च में लगने वाला है। हालांकि,…
साल 2025 में चार बड़ी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होंगे और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा, जो कि अगले महीने यानी मार्च में लगने वाला है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होने वाला है। आंशिक सूर्य ग्रहण का मतलब है कि चंद्रमा सूर्य की सतह के सिर्फ एक हिस्से को ही ढकेगा।
ऐसे में चंद्रमा की केंद्रीय छाया पृथ्वी को नहीं छुएगी, जिसका वजह से यह पूर्ण ग्रहण नहीं होगा। भारत इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएगा, लेकिन यूरोप के अधिकांश हिस्से आंशिक सूर्य ग्रहण देखेंगे। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।
इस साल लगेंगे दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)
साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण होंगे। इनमें पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को और दूसरा 21-22 सितंबर को लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण को अशुभ अवधि माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 2025 का समय
भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 बजे से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगने वाला है।
ग्रहण (Surya Grahan) के बारे में कुछ और बातें
- सूर्य ग्रहण सिर्फ अमावस्या पर होता है।
- सूर्य ग्रहण के चार प्रकार होते हैं।
- सूर्य ग्रहण चक्रों से गुजरते हैं।
- पूर्ण सूर्य ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देता।
- पूर्ण सूर्य ग्रहण के भी चार चरण होते हैं।
- पूर्णता के दौरान दिन रात में बदल जाता है।
- पूर्णता सिर्फ सात मिनट तक रह सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
