24 घण्टे ऑनलाइन

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि आखिर इस मामले में इतनी जल्दबाजी किस बात की है। अब इस…

24GhanteOnline
June 29, 2026
2 min read
इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि आखिर इस मामले में इतनी जल्दबाजी किस बात की है। अब इस याचिका पर सुनवाई अदालत की छुट्टियां समाप्त होने के बाद होगी।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर चढ़ावे की राशि के कथित दुरुपयोग के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई है।

याचिका में यह भी मांग की गई है कि मामले की जांच सीबीआई अधिकारी की अगुवाई में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। साथ ही जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तय समयसीमा के भीतर पूरी कराने की अपील भी की गई है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है, जिसके आधार पर इस मामले की तुरंत सुनवाई की जाए।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि याचिका पर सुनवाई नियमित प्रक्रिया के तहत अदालत की छुट्टियां समाप्त होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल मामले में तत्काल कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।