24 घण्टे ऑनलाइन

5 साल बाद भी दिल्ली दंगों के ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ?... सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के ट्रायल में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा, 5 साल बाद भी ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ? सिर्फ 4 गवाहों से ही पूछताछ क्यों? सिर्फ इसलिए कि ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप हैं,…

24GhanteOnline
January 22, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के ट्रायल में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा, 5 साल बाद भी ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ? सिर्फ 4 गवाहों से ही पूछताछ क्यों? सिर्फ इसलिए कि ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप हैं, असीमित दंड देने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने इस केस में हो रही देरी को लेकर कहा, हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते। कोर्ट ने कहा, ट्रायल में बहुत देरी हो रही है।

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को AIMIM पार्टी ने दिल्ली चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसी के बाद चुनाव के लिए ताहिर हुसैन ने अंतरिम जमानत की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसी दौरान कोर्ट ने दिल्ली दंगों में ट्रायल में हुई देरी को लेकर सवाल उठाए हैं।

चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के पास मिला ये सामान


सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इसी केस में कल पूछा था कि जब दिल्ली दंगों के 9 केस में ताहिर हुसैन को जमानत मिल चुकी है, तो चुनाव लड़ने के लिए 1 केस में अंतरिम जमानत क्यों नहीं दी जा सकती है? दिल्ली पुलिस के वकील ने जवाब देने के लिए समय मांगा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…