NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ने अब NASA से सन्यांस ले लिया है। उनका हालिया 10 दिन का स्पेस मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर साढ़े नौ महीने तक चला था। 27 साल तक NASA में काम करने के बाद…

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ने अब NASA से सन्यांस ले लिया है। उनका हालिया 10 दिन का स्पेस मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर साढ़े नौ महीने तक चला था। 27 साल तक NASA में काम करने के बाद वह रिटायर हो गई हैं। NASA ने मंगलवार को इसका ऐलान किया और बताया कि यह रिटायरमेंट पिछले क्रिसमस के ठीक बाद 27 दिसंबर 2025 को लागू हुआ।
NASA के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइज़कमैन ने कहा, “सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ह्यूमन स्पेसफ्लाइट में एक पायनियर रही हैं, उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपनी लीडरशिप के ज़रिए एक्सप्लोरेशन के भविष्य को आकार दिया और लो अर्थ ऑर्बिट में कमर्शियल मिशन के लिए रास्ता बनाया।”
उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में उनके काम ने चांद पर आर्टेमिस मिशन और मंगल की ओर बढ़ने की नींव रखी है और उनकी असाधारण उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और जो संभव है उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेंगीय। आपकी इस हकदार रिटायरमेंट पर बधाई और NASA और हमारे देश के लिए आपकी सेवा का धन्यवाद।
सुनिता (Sunita Williams) के अंतरिक्ष में 608 दिन
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट विलियम्स ने NASA में 1998 में कदम रखा था और उन्होंने अपनी तीन उड़ानों में अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं। यह NASA के किसी एस्ट्रोनॉट की ओर से अंतरिक्ष में बिताए गए कुल समय की लिस्ट में दूसरे नंबर है। वह एक अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी सिंगल स्पेसफ्लाइट की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, जो NASA के एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर के साथ बराबरी पर हैं, दोनों ने NASA के बोइंग स्टारलाइनर और SpaceX क्रू-9 मिशन के दौरान 286 दिन बिताए।
विलियम्स ने नौ स्पेसवॉक पूरे किए हैं, कुल 62 घंटे और 6 मिनट, जो किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट द्वारा सबसे ज़्यादा है और NASA की ऑल-टाइम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी थीं।
भारत से जुड़ी हैं विलियम्स (Sunita Williams) जड़ें
सुनीता विलियम्स के पिता एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे जिनका जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन में हुआ था, लेकिन बाद में वे अमेरिका चले गए और उन्होंने बोनी पांड्या से शादी की, जो एक स्लोवेनियाई थीं। सुनिता का जन्म अमेरिका में ही हुआ और वह अमेरिका की नागरिक हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
