स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 टीम, घर वापसी को तैयार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
नई दिल्ली। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में है। Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन के अंतरिक्षयात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद…
नई दिल्ली। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में है। Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन के अंतरिक्षयात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मर से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फैल्कन-9 रॉकेट से क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह 9.40 बजे आईएसएस पहुंचा। क्रू-10 टीम में अमेरिका के दो अतंरिक्षयात्री एन मैक्केलन और निकोल आयर्स, जापान के अंतरिक्षयात्री तुकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव हैं।
क्रू-10 के सदस्य डॉकिंग के बाद सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मर से मिले। इस दौरान सुनीता और विल्मर के चेहरे की खुशी साफ नजर आई। वह साथी अंतरिक्षयात्रियों को देखकर चहकते और मस्ती करती दिखाई दी। उन्होंने सभी से गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया।
सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर अगले कुछ दिन तक नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे। उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक सुनीत और विल्मर स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए धरती के लिए रवाना होंगे। नासा के मुताबिक, मौसम के सही रहने पर स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा।
VIDEO | Crew-10 team - which includes NASA's Anne McClain and Nichole Ayers, Japan Aerospace Exploration Agency's Takuya Onishi and Roscosmos cosmonaut Kirill Peskov - arrives at International Space Station. The Crew-10 team will replace astronauts Sunita Williams and Barry… pic.twitter.com/sHr0FXmZIA
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2025
बता दें कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर की वापसी में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिलचस्पी है। उन्होंने स्पेस एक्स के मालिक एलॉन मस्क को भी इसकी जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि बाइडेन ने सुनीता और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया है।
इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस दिशा में काम शुरू किया था लेकिन तकनीकी कारणों से 15 मार्च को क्रू-10 की लॉन्चिंग टल गई थी, जिसे बाद में लॉन्च किया गया। मालूम हो कि क्रू-10 स्पेस एक्स के मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली का 10वां क्रू रोटेशन मिशन है। यह नासा और स्पेस एक्स का संयुक्त मिशन है।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थी। उन्हें एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो वहां पर फंस गईं। दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर स्पेस गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
