24 घण्टे ऑनलाइन

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नई जिम्मेदारी के साथ ही उनके नाम नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वो राज्य की पहली महिला डिप्टी…

24GhanteOnline
January 31, 2026
2 min read
सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नई जिम्मेदारी के साथ ही उनके नाम नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वो राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

सुनेत्रा (Sunetra Pawar) को एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ (वक्फ) विभाग मिले हैं। प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले अजित पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं।

इससे पहले पार्टी नेताओं ने सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को अपना नेता चुना और सुनेत्रा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को सौंपा। सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना किया था। इसके बाद राज्यसभा के लिए चुनी गईं।

शरद पवार का बड़ा बयान


दूसरी ओर आज सुबह शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह की कोई जानकारी नहीं थी। इस संबंध में उनसे कोई चर्चा भी नहीं हुई। इसी बीच शरद पवार ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी दावा किया कि दोनों राष्ट्रवादी 12 तारीख को एक साथ आने वाले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…