24 घण्टे ऑनलाइन

जेल से ठग सुकेश ने जैकलीन को किया बर्थडे विश, इतने करोड़ का किया दान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का आज 40वां जन्मदिन है, जिसे वो अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके चाहने वाले देश-दुनिया के कोने से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच 200 करोड़…

24GhanteOnline
August 11, 2025
2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का आज 40वां जन्मदिन है, जिसे वो अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके चाहने वाले देश-दुनिया के कोने से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद ठग सुकेश ने भी पत्र लिखा है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर जन्मदिन… जैकलीन के नाम सुकेश के पत्र सामने आते रहे हैं। दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर चिट्ठी लिखकर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बर्थडे विश किया है।

जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) को चिट्ठी में लिखकर कहा कि- तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। साथ ही जेल में बैठे-बैठे जैकलीन के बर्थडे पर 25 करोड़ रुपये दान किए हैं।

सुकेश ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) को लिखी चिट्ठी


जेल में बंद ठग सुकेश पहले भी जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को चिट्ठी लिखते रहे हैं। अब बर्थडे पर जन्मदिन विश किया। साथ ही लिखा कि- ”उत्तराखंड में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और अपने घर और करीबियों को खो दिया है। मैं तुम्हारी ओर से तुम्हारे जन्मदिन के तोहफे के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए की मदद कर रहा हूं।” योगदान कर रहा हूं। ताकी इसके इस्तेमाल से उन लोगों की देखभाल की जा सके”

दरअसल एक्ट्रेस को लेकर सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने दावा किया कि वो और सुकेश एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पर उन्होंने सभी बातों को गलत और झूठ बताया था। यूं तो जैकलीन और सुकेश की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों की प्राइवेट तस्वीरों के बाद ही जैकलीन (Jacqueline Fernandez) के लिए मुश्किलें शुरू हो गई थी। सुकेश की तरफ से जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने की बातें भी कही गई हैं। इतना ही नहीं, इनमें कई महंगे गिफ्ट शामिल हैं- एक यॉट, एक घोड़ा, लग्जरी कारें और निजी जेट।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…