पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट, 5 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट (Suicide Blast) में 5 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए हैं। यह हमला स्थानीय शांति समिति के अध्यक्ष नूर आलम मेहसूद के घर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट (Suicide Blast) में 5 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए हैं। यह हमला स्थानीय शांति समिति के अध्यक्ष नूर आलम मेहसूद के घर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक विस्फोट के बाद कमरे की छत गिर गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हुई। मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और जिम्मेदारों को सजा दिलाने का निर्देश दिया।
खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि पांच शवों और 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सात एम्बुलेंस, एक दमकल वाहन और एक आपदा राहत वाहन घटनास्थल पर भेजे गए थे और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
डेरा इस्माइल खान जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सज्जाद अहमद साहिबजादा ने हताहतों की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विस्फोट शांति समिति के नेता नूर आलम मेहसूद के घर पर एक शादी समारोह के दौरान हुआ। डीएसपी साहिबजादा ने कहा, यह विस्फोट आत्मघाती हमला (Suicide Blast) था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने आगे बताया कि जिला मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। डॉन न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि डेरा विस्फोट में घायल हुए लोगों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जानी चाहिए और घटना पर दुख व्यक्त किया।
शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या
इस महीने की शुरुआत में, सशस्त्र हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी। नवंबर 2025 में, बन्नू में एक शांति समिति कार्यालय पर हुए एक अन्य हमले में सात लोग मारे गए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में, शनिवार देर रात कराची के एमए जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
