24 घण्टे ऑनलाइन

अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 3 जवानों की मौत

पाकिस्तान में सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि यह परिसर, जो फ्रंटियर कांस्टेबुलरी अर्धसैनिक बल का मुख्यालय है, दो…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

पाकिस्तान में सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि यह परिसर, जो फ्रंटियर कांस्टेबुलरी अर्धसैनिक बल का मुख्यालय है, दो आत्मघाती बमबाजों (Suicide Attack) के हमले का भी शिकार हुआ।

हमले के फौरन बाद हमलावरों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में सभी तीन हमलावरों को मार गिराया गया। अभियान के दौरान 3 कर्मियों की भी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को नाम न बताए जाने की शर्त पर बताया, पहले आत्मघाती बमबाज (Suicide Attack) ने कांस्टेबुलरी के मुख्य एंट्री गेट पर हमला किया और दूसरा बमबाज परिसर में घुस गया। अधिकारी ने आगे कहा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मी, जिसमें सेना और पुलिस शामिल हैं, ने क्षेत्र को घेर लिया है और स्थिति को सावधानी से संभाल रहे हैं क्योंकि हमें संदेह है कि मुख्यालय के अंदर कुछ आतंकवादी मौजूद हैं।

इस बल का मुख्यालय एक व्यस्त इलाके में मौजूद है, जो एक सैन्य छावनी के पास है। क्षेत्र के निवासी सफदर खान ने रॉयटर्स को बताया, सड़क पर यातायात के लिए रोक लगा दी गई है और इसे सेना, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है।

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन तहरीक‑ए‑तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक गुट जमातुल अह़रार ने पेशावर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर हुए आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले को इस समूह की खुलफा-ए-रशीदीन इष्टिशादी कांडक (Khulfa-e-Rashideen Ishtishadi Kandak)नामक आत्मघाती स्क्वॉड ने अंजाम दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।