24 घण्टे ऑनलाइन

‘No FIR, No SIR’… लेखपाल की मौत पर बवाल, शादी से एक दिन पहले हादसा

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में मंगलवार को लेखपाल सुधीर के सुसाइड (Suicide) का तूल पकड़ता जा रहा है। परिजन दी गई तहरीर पर सबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लेखपाल संघ भी…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में मंगलवार को लेखपाल सुधीर के सुसाइड (Suicide) का तूल पकड़ता जा रहा है। परिजन दी गई तहरीर पर सबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लेखपाल संघ भी परिजनों के समर्थन में सामने आया है। मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

तीन चरणों की प्रशासनिक वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी। परिजन FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। देर रात DM रविन्द्र सिंह, SP अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।

आज सुबह से ही लेखपाल संघ ने NO FIR NO SIR का नारा देकर मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के अधिवक्ता संघ ने भी लेखपाल संघ को समर्थन देकर तहसील का काम काज न करने का ऐलान किया है। पूरे मामले में प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। न ही उनकी तरफ से अभी तक कोई अधिकृत बयान आया है।

क्या था पूरा मामला?


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी लेखपाल सुधीर कुमार कोरी (25) ने शादी पहले फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। सुधीर जहानाबाद विधानसभा में एसआईआर का कार्य कर रहे थे। उनकी शादी 26 नवंबर को होनी थी। घर में पहले ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। मंगलवार सुबह कमरे में सुधीर की लाश फंदे से लटकती मिली। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

मौके पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी एसडीएम प्रियंका और कोतवाल हेमंत मिश्रा फारेंसिक टीम के साथ मौके पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें निलंबित करने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कानूनगो सुधीर घर पहुंचे और फीडिंग के लिए कुछ फॉर्म की गड्डी सौंप कर चले गए।

इसके कुछ समय बाद करीब सात बजे सुधीर ने कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। लगभग साढ़े सात बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा तो चौंक गए। पुलिस और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें