24 घण्टे ऑनलाइन

2 वर्षीय अमन का एम्स में हो रहा उपचार, व्यथित सुधा ने DM से लगाई थी इलाज की गुहार

देहरादून: विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से फरियाद लगाई की उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है तथा पति मजदूरी करते हैं वह बेटे का…

24GhanteOnline
November 16, 2025
1 min read

देहरादून:  विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से फरियाद लगाई की उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है तथा पति मजदूरी करते हैं वह बेटे का उपचार नहीं कर पा रही है. सुधा ने जिलाधिकारी से बेटे के उपचार की गुहार लगाई.

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बालक का उपचार कराने के निर्देश दिए तथा उपजिलाधिकारी मुख्यालय को उपचार की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था करने को निर्देशित किया. साथ ही निर्देश दिए थे कि यदि सरकारी में उपचार संभव न हो तो बालक का उपचार निजी चिकित्सालय हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए.

जिलाधिकारी (Savin Bansal) के निर्देश पर 2 वर्षीय बालक अमन की जांच दून चिकित्सालय में करवाई गई तथा बालक अमन को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय को रेफर किया गया जहां बच्चे को उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है बच्चे का एम्स चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें