24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए साल 2025 की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन 1 जनवरी को सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के साथ हरे निशान पर क्लोज हुए, तो गुरुवार को भी ये रफ्तार जारी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE…

24GhanteOnline
January 2, 2025
2 min read
शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए साल 2025 की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन 1 जनवरी को सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के साथ हरे निशान पर क्लोज हुए, तो गुरुवार को भी ये रफ्तार जारी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) बीते कारोबारी दिन 368 अंक उछलकर क्लोज हुआ था, जबकि आज ये करीब 700 अंक की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) में भी हरियाली देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के बीच Bajaj Finance से लेकर Railtel तक के शेयर छलांग लगाते नजर आए।

700 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स


शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,507.41 की तुलना में बढ़कर 78,657.52 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ देर बाद ही ये 350 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 78,893.18 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

Nifty ने भी लगाई छलांग


Sensex की तरह Nifty भी छलांग लगाता हुआ नजर आया। एनएसई के इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 23,742.90 के लेवल से उछलकर 23,783 पर कारोबार शुरू किया और मिनटों में ये रफ्तार पकड़ते हुए 110 अंक की तेजी के साथ 23, 868 के लेवल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स निफ्टी की ये रफ्तार कारोबार बढ़ने के साथ बढ़ती चली गई और सुबह 11 बजे के आस-पास BSE का सेंसेक्स इंडेक्स करीब 700 अंक की उछाल के साथ 79,213.10 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार करता दिखाई दिया, तो वहीं NSE का निफ्टी भी करीब 200 अंक उछलकर 23,963.50 के लेवल पर जा पहुंचा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…