24 घण्टे ऑनलाइन

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया। राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके नोनथाबुरी जिले स्थित देबसिरिन स्कूल में एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन शिक्षकों और तीन छात्रों…

24GhanteOnline
August 7, 2026
2 min read
स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया। राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके नोनथाबुरी जिले स्थित देबसिरिन स्कूल में एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन शिक्षकों और तीन छात्रों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र और शिक्षक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल की गई बंदूक परिवार के किसी सदस्य की हो सकती है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि स्कूल पहुंचने से पहले उसने अपने दादा-दादी पर भी गोली चलाई थी।

घटना के बाद स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक जमा हो गए। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की कि वे घटना का लाइव प्रसारण या संवेदनशील वीडियो साझा न करें।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…