24 घण्टे ऑनलाइन

दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर में इंजन के उड़ गए चिथड़े, 2 लोको पायलट समेत 3 की मौत

रांची। झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार को दो मालगाड़ियों (Freight Trains) की टक्कर हो गई है। कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी ने दूसरी खाली मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत की…

24GhanteOnline
April 1, 2025
2 min read

रांची। झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार को दो मालगाड़ियों (Freight Trains) की टक्कर हो गई है। कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी ने दूसरी खाली मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत की खबर सामने है, जबकि CISF के चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियों (Freight Trains) की टक्कर साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। इस दौराब फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी, जिसे ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 3: 30 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के इंजन के चिथड़े उड़ गये तथा आग लग गयी। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

रेल हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे में CISF के चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है।

घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन ठप हो गया है। इसे सुचारू करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।