24 घण्टे ऑनलाइन

छात्रा के आत्महत्या मामले में होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले में वंचित वर्ग की छात्रा द्वारा कॉलेज प्रबंधन से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) भी फ्रंट पर आ गए हैं। इस मामले में अभी तक हरियाणा सरकार के…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले में वंचित वर्ग की छात्रा द्वारा कॉलेज प्रबंधन से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) भी फ्रंट पर आ गए हैं।

इस मामले में अभी तक हरियाणा सरकार के मंत्रियों व भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही थी। जिस कॉलेज में छात्रा ने आत्महत्या की है, उसमें कांग्रेस के एक विधायक हिस्सेदार बताए जाते हैं।

कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वंचित वर्ग की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए कि उन्हीं की पार्टी के एक विधायक के इस कॉलेज में ऐसी स्थिति क्यों बनी।

आरोपी कांग्रेस विधायक का रिश्तेदार


भिवानी जिले की इस छात्रा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोपित एक कांग्रेस विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे का है, जिस पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस व भाजपा नेता आमने-सामने हैं।

इस प्रकरण में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर एक-दूसरे को घेरा जा रहा है। हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बारे में खुद प्राप्त की स्टेटस रिपोर्ट: सीएम सैनी (Nayab Saini) 


मुख्यमंत्री (Nayab Saini) ने कहा कि उन्होंने खुद इस बारे में स्टेटस रिपोर्ट प्राप्त की है। पुलिस अधिकारियों को जांच तेज करने तथा आरोपितों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। सैनी ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता ट्वीट की राजनीति कर रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट डालने से पहले विपक्ष को यह जानकारी जुटानी चाहिए कि कॉलेज किसका है। असल विवाद क्या था। जिस कारण एक छात्रा प्रताड़ित होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार को इस मामले में पूरी तरह से न्याय मिलेगा। जांच में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।