24 घण्टे ऑनलाइन

मदरसों की फंडिंग से लेकर अतिक्रमण पर होगा ऐक्शन, सीएम धामी ने दी वार्निंग

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का न्यौता दिया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन करने पर सहमति भी जताई है। धामी ने कहा कि…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का न्यौता दिया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन करने पर सहमति भी जताई है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा के बारे में पीएम मोदी को विस्तृत से जानकारी दी गई है और उनसे आग्रह किया है वह उत्तराखंड आकर यहां प्रवास करें।

कहना था कि ऐसा होने पर देश और विदेश में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा का प्रचार प्रसार भी होगा। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि मदरसों की फंडिंग के बारे में भी जांच की जा रही है। राज्य में मदरसों के सत्यापन का आदेश जारी कर दिया गया है। कहना था कि उत्तराखंड के मलस्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बदर्शत नहीं किया जाएगा।

किसी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर ऐक्शन लेने के लिए सख्त निर्देशित किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि चाहे अवैध मदरसे हों या अवैध अतिक्रमण, उत्तराखंड में ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए, हम हरहाल में अतिक्रमण हटाएंगे और इसे अल्पसंख्यक विभाग इसे देखेगा। बताया कि जिले के डीएम और एसपी भी इसके लिए सत्यापन अभियान चलाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें