24 घण्टे ऑनलाइन

सड़कों पर सैलाब, गाड़ियां डूबीं..., आंधी-बारिश ने बिगाड़ी दी दिल्ली की सूरत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रातभर भारी बारिश (Rain) और आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई इलाकों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ा। इस वजह से विमान सेवाएं भी बाधित हुई। बारिश के बाद…

24GhanteOnline
May 25, 2025
3 min read
सड़कों पर सैलाब, गाड़ियां डूबीं..., आंधी-बारिश ने बिगाड़ी दी दिल्ली की सूरत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रातभर भारी बारिश (Rain) और आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई इलाकों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ा। इस वजह से विमान सेवाएं भी बाधित हुई।

बारिश के बाद मिंटो रोड, मोती बाग और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की सड़कों पर भारी जल भराव की समस्या देखने को मिल है। वहीं, खराब मौसम के चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र ने देर रात 11 बजकर 30 मिनट से सुबह पांच बजकर 30 मिनट के बीच छह घंटे में 81.2 मिलीमीटर बारिश (Rain) दर्ज की और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि छोटे वाहन तक डूब गए। मिंटो रोड पर एक कार लगभग पूरी तरह पानी में डूबी गयी। मोती बाग और दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पास की सड़क का ऐसा ही हाल रहा। बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव के चलते वाहनों के आवागमन में समस्या देखने को मिली। खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 4:00 बजे तक 49 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। अब हालात सामान्य हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीती रात करीब 2 बजे सबसे तेज हवा की रफ्तार 82 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जो सफदरजंग (एयरपोर्ट) क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद प्रगति मैदान में 76 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रही। वहीं, सबसे कम हवा की गति 37 किमी प्रति घंटा दिल्ली विश्वविद्यालय (उत्तर दिल्ली) क्षेत्र में दर्ज की गई।

हालात ये हैं कि दिल्ली में धौला कुआं पर बारिश (Rain) की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी जा रही है। यहां धीमी गति से वाहन आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली कैंट इलाके में एक बस और एक कार पानी में डूब गई।

 भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में पानी ही पानी

जाम जैसी स्थिती दिल्ली के कई इलाकों में बनी। तेज आंधी से दिल्ली के वसंत कुंज अरोड़ा आसफ अली मार्ग पर एक पेड़ गिर गया है। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण जल जमाव हो गया और यातायत थम गया। ट्रेफिक जाम की समस्या भी देखी गई।

दिल्ली के एयरपोर्ट इलाके के पास अंडरपास में जलभराव की वजह से BMW और मर्सिडीज जैसी कई महंगी गाड़ियां पानी में फंस गईं। दिल्ली से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मुख्य अंडरपास में रात भर हुई बारिश की वजह से भारी जलभराव हो गया है। यहां दर्जनों वाहन पानी में डूबकर खराब हो गए हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का रिकॉर्ड ऐसा रहा।सफदरजंग में 81 मिमी, पालम में 68 मिमी, पूसा में 71 मिमी और मयूर विहार में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के कई हिस्सों में 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है, जिससे भारी जलभराव की स्थिति बनी है।

 भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में पानी ही पानी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के चलने की भी चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश प्री-मानसून गतिविधि का हिस्सा हो सकती है। इससे पहले, शनिवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।