24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान कार पर फेंके गए पत्थर

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा के कथित गुंडों ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। पार्टी सूत्रों…

24GhanteOnline
January 18, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा के कथित गुंडों ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल पर यह हमला उस समय किया गया जब वो नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दावा किया जा रहा है कि गुंडों से लोकल लोगों की भी झड़प हुई। स्थानी लोगों ने बीच बचाव किया और कथित गुंडों को भगाया भी।

आम आदमी पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी हार की डर से बौखलाई हुई है। बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर यह हमला करवाया है।

मुफ्त बिजली और पानी… दिल्ली में किराएदारों के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान


पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते हुए समय केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की है ताकि वो चुनाव प्रचार न कर सकें। पार्टी ने कहा कि इस कायराना हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है। दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।

पुलिस ने हमले से किया इनकार


हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हमले की जानकारी गलत है। दोनों पक्षों के बीच नारे जरूर लगाए जा रहे थे। गोल मार्केट के पास एक दूसरे की गाड़ी रोकने की कोशिश भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने सभी को हटा दिया था। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।