24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन

झांसी। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन (Maha Kumbh Special Train) का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों द्वारा कोच में पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या को लेकर…

24GhanteOnline
January 28, 2025
2 min read

झांसी। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन (Maha Kumbh Special Train) का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों द्वारा कोच में पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसी स्थिति में जब ट्रेन झांसी से चलकर हरपालपुर के रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन के गेट नहीं खोले जा रहे थे।

अंदर बैठे यात्रियों ने गेट लॉक कर रखा हुआ था। गेट ने खोलने पर प्लेटफार्म पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और कोच में पथराव कर दिया, जिससे ट्रेन (Maha Kumbh Special Train) के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई।

हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। जानकारी लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया, खजुराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है।

जैन मानस्तम्भ का मंच ढहा, दबकर 7 लोगों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान


रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने को कह रहे थे। जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें