24 घण्टे ऑनलाइन

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

मुंबई. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में नयी उम्मीद जगने से शेयर बाजारों (Share Market) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 343.77 अंक की बढ़त में 77,257.27 अंक पर खुला। खबर लिखे…

24GhanteOnline
May 4, 2026
2 min read

मुंबई. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में नयी उम्मीद जगने से शेयर बाजारों (Share Market) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 343.77 अंक की बढ़त में 77,257.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 813.04 अंक (1.06 प्रतिशत) चढ़कर 77,726.54 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66 अंक की मजबूती के साथ 24,063.55 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 241.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत ऊपर 24,238.75 अंक पर रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप ने ईरान के नये प्रस्ताव की तारीफ करते हुए कहा है कि वह इसके प्रारूप का इंतजार कर रहे हैं। इससे निवेशकों में उत्साह देखा गया और दूसरे एशियाई बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी रही।

बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच ऑटो, रसायन, रियलटी और एफएमसीजी सेक्टरों में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। वित्त, बैंकिंग और धातु सेक्टरों में भी अच्छी मजबूती रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर फिलहाल साढ़े चार प्रतिशत ऊपर चल रहा है। हिंदुस्तान यूनीलिवर पौने चार प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स तथा एलएंडटी ढाई-ढाई प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एशियन पेंट्स दो-दो प्रतिशत मजबूत हैं। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…