बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर खुला। लगातार दूसरे दिन भी बजार में बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी भी करीब 80 अंकों…

घरेलू शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर खुला। लगातार दूसरे दिन भी बजार में बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी भी करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 212.41 अंक यानी 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 72,594.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 79.70 अंक यानी 0.35 फीसदी बढ़कर 22,635.45 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
आज शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और बाजार से जुड़े कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक और बीएसई के शेयरों में करीब तीन फीसदी तक की बढ़त रही।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की उछाल के साथ 72,382.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22,555.75 अंक पर बंद हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
