24 घण्टे ऑनलाइन

स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक शतक, द्रविड़ को पछाड़ एशेज में रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने अपना शतक 165 गेंदों पर पूरा किया। सिडनी टेस्ट में जमाए शतक के साथ स्मिथ ने एशेज के इतिहास में 95 साल…

24GhanteOnline
January 6, 2026
2 min read
स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक शतक, द्रविड़ को पछाड़ एशेज में रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने अपना शतक 165 गेंदों पर पूरा किया। सिडनी टेस्ट में जमाए शतक के साथ स्मिथ ने एशेज के इतिहास में 95 साल से कायम रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अब एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे मौजूदा एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले स्मिथ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ट्रेविस हेड ने भी शतक लगाया था।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा


स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शतक तक पहुंचने में 11 चौके लगाए, जबकि एक छक्का जड़ा। ये उनके टेस्ट करियर का 37वां शतक है। इस शतक के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। राहुल द्रविड़ के 36 टेस्ट शतक हैं। द्रविड़ को पीछे छोड़ने के अलावा स्मिथ ने सिडनी में अपना 5वां टेस्ट शतक भी लगाया है।

एशेज में 95 साल का रिकॉर्ड टूटा


स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सिडनी टेस्ट में शतक जमाकर एशेज में 95 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। वो अब सर डॉन ब्रैडमैन के बाद एशेज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। स्मिथ से पहले दूसरे नंबर पर जैक होब्स थे, जिन्होंने साल 1908 से 1930 के बीच एशेज में 12 शतक लगाए थे। लेकिन अब स्मिथ एशेज में अपना 13वां शतक लगाते हुए होब्स से आगे निकल गए हैं। बड़ी बात ये है कि होब्स ने 41 टेस्ट में 12 शतक लगाए थे। जबकि स्मिथ ने भी अपने 41वे टेस्ट में ही 13वां शतक लगाते हुए होब्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…