स्टील प्लांट में ब्लास्ट से भरभराकर गिरी छत, 6 कर्मचारियों की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी स्टील प्लांट (Steel Plant) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी स्टील प्लांट (Steel Plant) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 से 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालात गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद प्लांट (Steel Plant) में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे को लेकर अभी तक प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्लांट (Steel Plant) में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ। ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन प्लांट की छत का एक हिस्सा गिरने से मजदूर दब गए थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 6 शव बरामद हुए हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
