24 घण्टे ऑनलाइन

'आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला'..., कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान

भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने अपनी ही पार्टी पर करारा हमला बोला है। हमले से आहत लक्ष्मण सिंह ने अपने गृह नगर राघौगढ़ में…

24GhanteOnline
April 26, 2025
2 min read

भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने अपनी ही पार्टी पर करारा हमला बोला है। हमले से आहत लक्ष्मण सिंह ने अपने गृह नगर राघौगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कैंडल मार्च के बाद किला तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने (Laxman Singh) कहा कि उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं और कांग्रेस को तत्काल नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराया है।

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी को सोच-समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के बयान का हवाला देते हुए कहा, ''वाड्रा कहते हैं कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ने दिया जाता, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया।''

पहलगाम अटैक से आहत मुस्लिम टीचर ने त्याग दिया इस्लाम, धर्म को लेकर कह डाली ये बड़ी बात


लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने वाड्रा और राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी और कहा, ''इन्हीं की नादानियों की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। मेरे लिए देश पहले है। अगर पार्टी को मुझे निकालना है, तो निकाल दे।'' उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, वरना चुनाव में उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम हमले में उमर अब्दुल्ला की भूमिका को संदिग्ध बताया। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उनके इस बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…

OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई

इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…

Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…