SBI YONO 2.0 App लॉन्च, अब मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग होगी एक साथ
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने YONO 2.0 लॉन्च कर दिया है. यह नया प्लेटफॉर्म मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही सिस्टम पर जोड़ता है. इससे 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित…
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने YONO 2.0 लॉन्च कर दिया है. यह नया प्लेटफॉर्म मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही सिस्टम पर जोड़ता है. इससे 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा. YONO 2.0 में KYC प्रक्रिया को सरल किया गया है और पर्सनलाइज्ड सर्विस पर फोकस बढ़ाया गया है. बैंक का लक्ष्य डिजिटल बैंकिंग को और तेज और किफायती बनाना है.
मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग अब एक ही प्लेटफॉर्म पर
YONO 2.0 में मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैंक एंड आर्किटेक्चर पर लाया गया है. अब ग्राहक बिना किसी रुकावट के मोबाइल से लैपटॉप या डेस्कटॉप पर बैंकिंग कर सकते हैं. SBI के मुताबिक, नया इंटरफेस यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा और पर्सनलाइजेशन को भी मजबूत करता है. इससे सभी डिजिटल चैनलों में निरंतरता बनी रहेगी.
KYC और री-KYC प्रक्रिया हुई ज्यादा आसान
YONO 2.0 की सबसे बड़ी खासियत इसका सरल KYC सिस्टम है. अब ग्राहकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार KYC कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. SBI का कहना है कि इससे डिजिटल ऑनबोर्डिंग में होने वाली दिक्कतें कम होंगी. यह बदलाव खास तौर पर नए डिजिटल ग्राहकों के लिए प्रक्रिया को तेज और आसान बनाएगा.
भाषाओं का दायरा बढ़ेगा, हर क्षेत्र तक पहुंचेगा YONO
फिलहाल YONO 2.0 अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है. SBI ने बताया कि आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से 15 भाषाओं तक बढ़ाया जाएगा. इसका मकसद देश के अलग-अलग क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को और सुलभ बनाना है. भाषा सपोर्ट बढ़ने से ग्रामीण और अर्ध-शहरी ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा.
सस्टेनेबिलिटी फीचर्स और डिजिटल ग्रोथ पर फोकस
YONO 2.0 में कार्बन फुटप्रिंट ट्रैकिंग और ग्रीन स्कोर जैसे सस्टेनेबिलिटी फीचर्स जोड़े गए हैं. लॉन्च के दौरान SBI चेयरमैन सी एस सेटी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक जोड़ने की लागत कम होती है. फिलहाल YONO के करीब 9.6 करोड़ यूजर हैं और बैंक इस संख्या को और बढ़ाने का लक्ष्य रखता है. YONO अब सेविंग अकाउंट खोलने और पर्सनल लोन देने का भी बड़ा जरिया बन चुका है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
