24 घण्टे ऑनलाइन

चैत्र नवरात्रि में शुरू करें ये शुभ काम, फिर नहीं मिलेगा मौका

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) के दिन बहुत विशेष माने जाते हैं। हिंदू धर्म में शारदीय और चैत्र नवरात्रि प्रमुख मानी जाती है। चैत्र नवरात्रि पहले पड़ती है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष शुरु हो जाता है। पौराणिक…

24GhanteOnline
March 29, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) के दिन बहुत विशेष माने जाते हैं। हिंदू धर्म में शारदीय और चैत्र नवरात्रि प्रमुख मानी जाती है। चैत्र नवरात्रि पहले पड़ती है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष शुरु हो जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र के महीने में ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि को रचना शुरू किया था। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन भक्त आदिशक्ति माता दुर्गा के नौ रूपों का पूजन और व्रत करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि (Navratri) में पूजन और व्रत करने वाले भक्तों पर माता विशेष कृपा करती हैं। जो भक्त नौ दिन माता का पूजन और व्रत करते हैं उनके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। उनके जीवन के सभी कष्ट माता रानी हर लेती हैं। घर में अन्न और धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। चैत्र नवरात्रि में शुभ कामों की भी शुरुआत की जा सकती है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय शुभ काम शुरु करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

हिंदू वैदिक पंचाग के अनुसार, चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च यानी कल शनिवार शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 मार्च को होगी। वहीं नवरात्रि का समापन 6 अप्रैल को हो जाएगा। इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि आठ दिनों का होगा। क्योंकि नवरात्रि में पंचमी तिथि का छय हो रहा है।

नवरात्रि (Navratri) में शुरू किए जा सकते हैं ये शुभ काम


नवरात्रि (Navratri) में गृह प्रवेश किया जा सकता है। अगर नवरात्रि में गृह प्रवेश करते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
नवरात्रि में बच्चों का मुंडन संस्कार किया जा सकता है। इस समय में बच्चों का मुंडन कराना बहुत शुभ माना जाता है।
नवरात्रि के समय सगाई की जा सकती है।
नवरात्रि के समय में तृथस्थल पर जा सकते हैं। नई जगह जा सकते हैं।
नवरात्रि के समय में नया व्यापार शुरू किया जा सकता है।

न करें ये काम


नवरात्रि (Navratri) के दौरान चमड़े से बनी चीजों का उपयोग वर्जित माना जाता है।
मांस मछली, शराब, प्याज और लहसुन न खाएं।
घर में कलह का माहौल न बनाएं।
घर में नौ दिन अंधेरा न रखें।
सरसों और तिल का सेवन न करें।
व्रती 9 दिनों तक बेड पर न सोएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…