24 घण्टे ऑनलाइन

इस ऑमलेट से करें दिन की शुरुआत, दिन भर रहेंगे एक्टिव

जैसा कि हम सभी जानते हैं अंडों का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खास तौर से इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। सर्दी में एग का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि हमारे शरीर को…

24GhanteOnline
March 18, 2026
2 min read

जैसा कि हम सभी जानते हैं अंडों का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खास तौर से इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। सर्दी में एग का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। ऑमलेट इसकी लोकप्रिय रेसिपी है। अधिकतर लोग बाहर ठेलों पर इसका मजा लेते नजर आते हैं। आज हम आपको मसाला ऑमलेट (Masala Omelette) बनाने की आसान विधि बताएंगे। यह फटाफट तैयार हो जाता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट के रूप में यह शानदार चोइस है। इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर भाएगा।

मसाला ऑमलेट (Masala Omelette) बनाने की सामग्री

4 अंडे
1 बर्गर बन
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 चम्मच मक्खन
50 ग्राम पनीर
3 चम्मच जैतून का तेल
1/2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
1/2 चम्मच काली मिर्च (स्वादानुसार)
थोड़ा हरा धनिया
1 हरा प्याज

मसाला ऑमलेट (Masala Omelette) बनाने की विधि

- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और हरा प्याज काटकर रख लें। इसके बाद एक फ्राइंग पैन को गैस पर रखें।
- पैन में 2-3 चम्मच जैतून का तेल डालकर गरम करें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें।
- अब अंडे तोड़कर एक बर्तन में डाल लें और अच्छी तरह चम्मच से फेंट लें।
- इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च डालें। फिर अंडे और सब्जियों के मिक्सचर को एक कटोरे में अच्छी तरह मिला लें।
- अब फ्राइंग पैन गरम करें और उसमें कुछ मक्खन डालें।
- इसके बाद पूरे मिश्रण को पैन में डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिलाते रहें।
- फिर इस पर ताजा धनिया, हरा प्याज डालें।
- अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और इसे पकने दें।
- थोड़ी देर बाद ऑमलेट को दो फोल्ड कर लें। फिर गैस बंद कर दें और ऑमलेट के नीचे मक्खन डालें।
- अब बन को टोस्ट कर लें। मसाला ऑमलेट (Masala Omelette)  बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।