24 घण्टे ऑनलाइन

रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी, वेस्टइंडीज कनेक्शन से मचा हड़कंप!

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर है। इस बारे में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को धमकी देने का काम दाऊद इब्राहिम गैंग…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर है। इस बारे में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को धमकी देने का काम दाऊद इब्राहिम गैंग का काम है। उन्होंने ही इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को 3 धमकी भरे मैसेज भेजे थे। डी -कंपनी की ओर से मिली धमकी में रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। बहरहाल, अब पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) से 5 करोड़ की मांगी फिरौती


रिंकू सिंह हाल ही में एशिया कप खेलकर लौटे हैं। उन्हें वहां फाइनल में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने विजयी रन ठोका था। लेकिन, अब उन्हें लेकर मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी जैसी सनसनीखेज खबर से खलबली मच गई है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक ने धमकी देने की बात कबूल भी कर ली है।

वेस्टइंडीज से ऐसे जुड़ा कनेक्शन


फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपियों को वेस्टइंडीज से गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद है। बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज ने उन दोनों आरोपियों को 1 अगस्त को भारत को सौंपा था।

इन दोनों आरोपियों को पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के एवज में पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। पुलिस की पकड़ में आने के बाद दोनों आरोपियों में से एक ने बताया कि उन्होंने रिंकू सिंह को भी कॉल कर उनसे फिरौती मांगी थी।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि जीशान सिद्दीकी को धमकी भरे मेल फिरौती को लेकर 19 से 21 अप्रैल के बीच आए थे। जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh) की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच फिरौती को लेकर 3 बार धमकी भरे संदेश आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।