24 घण्टे ऑनलाइन

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) में एक बड़ी घटना घटी है। रथ यात्रा में भगदड़ मचने से 40 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ पुरी में श्री नहर (राजा…

24GhanteOnline
June 27, 2025
2 min read

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) में एक बड़ी घटना घटी है। रथ यात्रा में भगदड़ मचने से 40 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ पुरी में श्री नहर (राजा का महल) के पास हुई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े। आनन-फानन में सभी को पुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जगन्नाथ के ‘पहाड़ी’ समारोह के दौरान गजपति दिव्यसंघदेव के महल के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। श्रद्धालु एकाएक भागने लगे, जिससे कुछ लोग बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।

श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती


इस घटना में 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। CDMO सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को किसी तरह से नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

मालूम हो कि उस दिन बलभद्र के रथ को खींचते समय रस्सी छूने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। रथ को घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर खींचा जा रहा था, तभी भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हादसा हुआ। कई लोगों के लिए दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। धक्का-मुक्की में कई लोग जमीन पर गिर भी गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।