24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते के लिए बेस्ट है ये ढोकला, स्वाद के साथ सेहत भी देगा

ढोकला (thokla) एक ऐसा आहार हैं जिसका आप स्नैक्स या ब्रेकफास्ट के तौर पर सेवन कर सकते हैं। लेकिन कई लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं जो इस डर से नहीं खाते हैं कि उनके फैट जमा ना हो जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए स्प्राउट्स एंड…

24GhanteOnline
May 12, 2026
2 min read

ढोकला (thokla) एक ऐसा आहार हैं जिसका आप स्नैक्स या ब्रेकफास्ट के तौर पर सेवन कर सकते हैं। लेकिन कई लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं जो इस डर से नहीं खाते हैं कि उनके फैट जमा ना हो जाए।

ऐसे में आज हम आपके लिए स्प्राउट्स एंड ओट्स (Sprouts and Oats Dhokla) ढोकला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

अंकुरित साबूत मूंग - 1 कप

ओट्स - 1/4 कप

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)

अदरक - 1 बड़ा टुकड़ा (बारीक कटा)

हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

मेथी - 1/2 कप (बारीक कटी)

दही - 2 बड़े चम्मच

खानेवाला सोडा - 1/2 छोटा चम्मच

नमक - स्वाद अनुसार

तेल - 1 छोटा चम्मच

सफेद तिल - 1 छोटा चम्मच

राई - 1/2 छोटा चम्मच

कद्दूकस किया हुआ नारियल - गार्निशिंग के लिए

बारीक कटा हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि

- सबसे पहले मिक्सी में स्प्राउटेड मूंग, अदरक, हरी मिर्च, ओट्स और दही डालकर पीस लें।

- अब इसमें हरा धनिया, मेथी, नमक और खानेवाला सोडा डालकर फेंट लें।

- थाली को घी से ग्रीस करके उसमें मिश्रण डालकर फैलाएं।

- इसे स्टीम में 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

- पकने के बाद ढोकला थोड़ा ठंडा होने दें।

- अब पैन में तेल गर्म करके इसमें राई और तिल का छौंक लगाएं।

- इसके बाद छौंक को ढोकले के ऊपर डालें।

- ढोकले को काटकर प्लेट में रखें और नारियल व हरे धनिया से गार्निश करके खाने का मजा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।