24 घण्टे ऑनलाइन

Social Media पर अश्लीलता फैलाना पड़ेगा भारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स के जरिए तेजी से फैलती जा रही अश्लीलता को रोकने के लिए भारत सरकार एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर रही है. सरकार बहुत ही जल्द सोशल मीडिया चलाने वाले यूजर्स के लिए बने…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स के जरिए तेजी से फैलती जा रही अश्लीलता को रोकने के लिए भारत सरकार एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर रही है. सरकार बहुत ही जल्द सोशल मीडिया चलाने वाले यूजर्स के लिए बने एथिक्स कोड के नियमों में बड़े बदलाव कर सकती है और इसका मकसद अश्लीलता को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने पर कानूनी कार्रवाई को सुनिश्चित करना होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था सुझाव, अब सरकारी करेगी कार्रवाई


सरकार ने Supreme Court को इस बारे में जानकारी दी है, यह पूरा मामला चर्चित यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी (Ranveer Allahabadia) से जुड़े एक मामले के दौरान सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट से जुड़े नियमों के लिए सख्त कानून बनाने का सुझाव दिया था.

सरकार लेगी एक्शन, अगर किया ये काम


डिजिटल कंटेंट से जुड़े कानून जैसे कि IT एक्ट की धारा 67 मुख्य रूप से सिर्फ टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ही प्रभावी रूप से लागू होती है, लेकिन अब सरकार इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी में है. दायरा बढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पर भी कानून लागू होगा, इसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया (Social Media) पर अश्लीलता फैलाते हुए पकड़ा गया तो उस व्यक्ति पर सरकार एक्शन ले सकती है. डिजिटल मीडिया कोड ऑफ एथिक्स (Digital Media Code of Ethics) में कई बदलाव किए जाएंगे.

नियम होंगे सख्त: सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स के लिए एथिकल कोड के नियम सख्त किए जाएंगे, नए नियमों के आने से ये फायदा होगा कि सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले लोग 100 बार सोचेंगे.

आपराधिक श्रेणी: अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला या किसी भी अन्य व्यक्ति को अभद्र तरीके से दिखाता है या फिर अश्लीलता को सोशल मीडिया (Social Media) पर जानबूझकर बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने की कोशिश करता है तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा.

सीधी कार्रवाई: IT एक्ट के सेक्शन 67 के तहत नए नियम बनाकर यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…