24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत देगा पालक गार्लिक सूप

आपने होटल और रेस्टोरेंट में कई बार सूप का जायका लिया होगा, जो आपको बेहतरीन स्वाद देता हैं। अब तो ठण्ड का समय भी शुरू हो गया हैं, ऐसे में आपके लिए पालक गार्लिक सूप (Spinach garlic soup) बेहतरीन रहेगा। यह सूप ठण्ड में…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

आपने होटल और रेस्टोरेंट में कई बार सूप का जायका लिया होगा, जो आपको बेहतरीन स्वाद देता हैं। अब तो ठण्ड का समय भी शुरू हो गया हैं, ऐसे में आपके लिए पालक गार्लिक सूप (Spinach garlic soup) बेहतरीन रहेगा। यह सूप ठण्ड में स्वाद के साथ सेहत भी देगा। इसलिए आज हम आपके लिए पालक गार्लिक सूप (Spinach garlic soup) को बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

पालक गार्लिक सूप (Spinach garlic soup) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- 2 कप पालक कटी हुई
- 1/4 कप प्याज कटा हुआ
- 10 से 12 लहसुन की कलियां बारीक कटीं
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 तेज पत्ता
- 2 कप पानी
- स्वादानुसार काली मिर्च (पिसी हुई)
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या बटर

पालक गार्लिक सूप (Spinach garlic soup) बनाने की विधि :

- एक पैन में बटर गर्म करें और इसमें तेज पत्ता डालकर फ्राई करें। फिर बारीक कटे लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें।

- इसके बाद पैन में प्याज डालकर मध्यम आंच नर्म होने तक फ्राई करें।

- अब प्याज में कटी पालक, काली मिर्च और नमक मिलाकर चम्मच से चलाएं।

- पालक में कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें, उसके बाद पैन में पानी डालकर पालक को चम्मच से अच्छी तरह चलाएं।

- धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पालक में उबाल आने तक पकाएं।

- इसके बाद पालक में जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें, और आंच बंद करके मिक्सचर को ठंडा कर लें।

- इसके बाद तेज पत्ता निकाल दें, और हैंड ब्लेंडर से या मिक्सर में डालकर पीस लें।

- सूप गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा और पानी मिला लें।

- सूप को गर्म करने के लिए एक बार फिर गैस पर रखकर 2 से 3 मिनट तक स्लो-मीडियम आंच पर गर्म कर लें।

- हेल्दी और टेस्टी पालक गार्लिक सूप रेडी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।