24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये टेस्टी नॉनवेज डिश, घर पर लें ढ़ाबे जैसा जायका

जब भी कभी नॉनवेज खाने की बात की जाती हैं तो ढ़ाबे का जायका सभी को याद आता हैं। नॉनवेज खाने के शौकीन लोग बड़े चाव के साथ ढ़ाबे पर जाते हैं। लेकिन आपको घर पर ही ढ़ाबे जैसा जायका मिला जाए तो। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए…

24GhanteOnline
May 11, 2026
3 min read

जब भी कभी नॉनवेज खाने की बात की जाती हैं तो ढ़ाबे का जायका सभी को याद आता हैं। नॉनवेज खाने के शौकीन लोग बड़े चाव के साथ ढ़ाबे पर जाते हैं। लेकिन आपको घर पर ही ढ़ाबे जैसा जायका मिला जाए तो। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबे जैसी कड़ाही चिकन (Kadai Chicken) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है। एक बार इसका स्वाद चखेंगे तो आप ढ़ाबे पर जाना ही भूल जाएंगे। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

कड़ाही चिकन (Kadai Chicken) बनाने की  सामग्री

- 1 किलोग्राम चिकन
- 100 ग्राम क्रीम
- 200 ग्राम प्याज
- 200 ग्राम टमाटर
- 1 चम्मच अदरक
- 10 हरी मिर्च
- 4 लौंग
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच नीबू का रस
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 4 चम्मच तेल
- 2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 4 काली इलायची
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच कस्तूरी मेथी

 

कड़ाही चिकन (Kadai Chicken) बनाने की विधि

- सबसे पहले आप चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काटें। अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें और सभी मसाले निकालकर रख लें।

- अब आप चिकन में नमक, मिर्च और कुछ मसालों के साथ मिलाकर 20 मिनट के लिए मैरीनेट करके रख लें। अब टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें।

- इसके बाद आप एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें और फिर चिकन के टुकड़ों को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब चिकन के टुकड़े निकालकर एक बर्तन में रख लें।

- अब पैन में तेल गर्म कर प्याज, अदरक और हरी मिर्च को भूनने के लिए डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें।

- अब इसमें टमाटर का मिश्रण डालें और फिर एक कप पानी डालकर कुछ देर तक पकने दें। जब मिक्सचर पक जाए, तब इसमें तले हुए चिकन के टुकड़े डालें।

- इसके बाद सभी मसाले और नमक डालें, फिर बर्तन बंद करके करीब 15 मिनट तक पकाएं। अच्छी तरह पकने के बाद अच्छे स्वाद देने के लिए एक कप क्रीम डालें।

- अब आपका क्रीमी कड़ाही चिकन (Kadai Chicken) बनकर तैयार है, जिसे आप रोटी, चावल या नान के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।