24 घण्टे ऑनलाइन

विकेंड में बनाएं पनीर दही टिक्की, खाते ही निकलेगा वाह

घर पर कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं, लेकिन हमेशा यह चिंता लगी रहती हैं कि रोज क्या नया बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पनीर दही टिक्की ( Paneer Dahi Tikki) बनाने की रेसिपी। इसका चटपटा और मजेदार स्वाद…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

घर पर कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं, लेकिन हमेशा यह चिंता लगी रहती हैं कि रोज क्या नया बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पनीर दही टिक्की ( Paneer Dahi Tikki) बनाने की रेसिपी। इसका चटपटा और मजेदार स्वाद ब्रेकफास्ट को बेहतरीन बनाने का काम करता हैं। यह कम समय में तैयार होने वाला ऑप्शन हैं जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

पनीर दही टिक्की ( Paneer Dahi Tikki) बनाने की सामग्री


पनीर - 200 ग्राम
गाजर - 2 कप
प्याज - 3-4
हंग कर्ड - 1 कप
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनिया - 1 कप
अदरक - 1 टुकड़ा
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 कप

पनीर दही टिक्की ( Paneer Dahi Tikki) बनाने की विधि


- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें।
- अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, गाजर, प्याज, दही, हरा धनिया, धनिया पाउडर, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
- इसके बाद सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें।
- तय समय के बाद हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार की टिक्कियां बना लें।
- टिक्कियां बनाकर एक प्लेट में रख लें। ऐसे ही सारे मिश्रण से टिक्कियां बना लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियां एक-एक करके तेल में फ्राई करें।
- ब्राउन होने के बाद टिक्कियां कढ़ाई से निकाल लें।
- आपकी पनीर दही टिक्की ( Paneer Dahi Tikki) बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस या फिर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।