24 घण्टे ऑनलाइन

काठमांडू जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे विमान (SpiceJet) में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बात की जानकारी होते ही विमान को ‘बे’ पर लौट आया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इस पूरी घटना…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे विमान (SpiceJet) में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बात की जानकारी होते ही विमान को ‘बे’ पर लौट आया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इस पूरी घटना पर विमान कंपनी का कहना है कि विमान की विस्तृत इंजीनियरिंग जांच की गई और कोई असामान्य बात नहीं मिली। गुरुवार की सुबह उड़ान भरने वाली फ्लाइट करीब 4 घंटे की देरी से रवाना हुई।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार की सुबह काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) विमान को उडान भरन से पहले ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल, फ्लाइट संख्या SG-41 उड़ान भरने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच एक अन्य विमान के पायलट ने टेलपाइप में आग लगने की जानकारी दी। हालांकि कॉकपिट में कोई चेतावनी नहीं मिली थी, फिर भी पायलट ने एहतियातन के तौर पर विमान को वापस लाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि विमान (SpiceJet)  संख्या SG-41 को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरनी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी देर तक फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इस दौरान विमान रनवे पर ही खड़ा रहा। यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पडा।

इस बीच यात्रियों बिना एसी के काफी तक गर्मी से जूझना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फ्लाइट में बैठे यात्री गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। काफी देर बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद विमान को बे यानी पार्किंग में लगया गया। यहां विमान से सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और फिर करीब 4 घंटे बाद जांच पूरी होते ही विमान ने उड़ान भरी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…