24 घण्टे ऑनलाइन

नाक पर पड़ गए चश्मे के निशान, तो इन तरीकों से करें दूर

आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं जिसके लिए उन्हें चश्मा लगाना पड़ता हैं ताकि साफ दिखाई दे सकें। लेकिन यह चश्मा तब परेशान करता हैं जब इसकी वजह से नाक की स्किन पर दबाव पड़ने से निशान…

24GhanteOnline
September 18, 2025
4 min read

आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं जिसके लिए उन्हें चश्मा लगाना पड़ता हैं ताकि साफ दिखाई दे सकें। लेकिन यह चश्मा तब परेशान करता हैं जब इसकी वजह से नाक की स्किन पर दबाव पड़ने से निशान (Spectacle Marks) हो जाते हैं। नाक पर पड़े ये निशान चहरे की सुंदरता को घटाने का काम करते हैं और लुक के आकर्षण में कमी लाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से इन निशान को दूर किया जा सकता हैं।

एलोवेरा जेल


एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इससे स्किन की मसाज करने से निशान धीरे-धीरे कम होने लगते है। साथ ही स्किन केस जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होकर साफ और ग्लोइंग चेहरा नजर आता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा की पत्ती को धोकर बीच से काट लें। फिर उसकी जेल निकाल कर नाक के आसपास पड़े निशान पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे गुनगुने पानी से धोएं। आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती है। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से निशान जल्द ही दूर हो जाएंगे।

​​गुलाब जल


गुलाब जल त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ दाग-धब्बे, झाइयों व डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर गुलाब चेहरे की रंगत निखारने के साथ समय से पहले बुढ़ा होने की परेशानी से बचाता है। इसे कॉटन की मदद से नाक पर बने चश्मे के निशान पर लगाने कुछ ही दिनों में निशान गायब हो जाएंगे।

आलू रस


आलू में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसके रस को चेहरे पर लगाने से ब्लीच जैसा निखार आता है। साथ ही त्वचा पर पड़े दाग-धब्बे आदि साफ होने में मदद मिलती है। इसके लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर इस रस को निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे पानी से साफ कर लें। इससे नाक पर पड़े चश्मे के निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे।

शहद


शहद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में नाक पर पड़े चश्मे के निशान को हटाने के लिए शहद काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए शहद को निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 1 हफ्ते तक लगातार इसे लगाने से निशान कम होने लगेंगे।

संतरे के छिलके


सर्दियों में संतरा तो हर घर में आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप उसके छिलकों को फेंकने की जगह इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए संतरे के छिलकों को धूप में सूखा लें। फिर इन छिलकों को मिक्सी में डालकर पीस लें। तैयार पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर उसे नाक पर पड़े निशान पर लगाएं। फिर करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक व हीलिंग गुणों से भरपूर इस संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करने से जल्दी ही निशान गायब होने में मदद मिलेगी।

टमाटर


टमाटर में मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से स्किन पर पड़े दाग-धब्बे, काले घेरे व चश्मे के निशान कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएंगे। इसे लगाने के लिए टमाटर को काट कर एक स्लाइस नाक पर पड़े निशान पर रगड़ें। आप चाहे तो इसे मिक्सी में डाल कर पेस्ट भी बना सकती है। इसे 5 मिनट तक लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। कुछ दिन लगातार इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।