24 घण्टे ऑनलाइन

LG के अभिभाषण के बीच AAP विधायकों हंगामा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा से कर दिया निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। स्पीकर ( Vijender Gupta) ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के सभी…

24GhanteOnline
February 25, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। स्पीकर ( Vijender Gupta) ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के सभी विधायकों को विधानसभा से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।

एलजी ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना, प्रदूषण, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण शामिल है। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बीजेपी विधायक 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते नजर आए।

विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन


उधर सदन से निकाले गए AAP विधायक हाथ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने सीएम ऑफिस और मंत्रियों के कार्यालयों से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी है।

उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब से बड़े हो गए हैं? इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया और हम सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक बाबा साहेब की तस्वीर उनकी जगह नहीं लगा दी जाती।'

आज पेश होगी शराब नीति की CAG रिपोर्ट


हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। आज शराब नीति की CAG रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी जिसे लेकर पहले से ही हंगामे के आसार थे। AAP कल सत्र के पहले दिन से ही बाबा साहेब की तस्वीर हटाए जाने का मुद्दा उठा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।