24 घण्टे ऑनलाइन

'मुझे जान का खतरा...', करणी सेना की रैली के बीच बोले सपा सांसद रामजी लाल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना की प्रस्तावित ‘स्वाभिमान रैली’ के बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन (Ramji Lal) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को विरोध की आजादी है, देश में विरोध करने…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना की प्रस्तावित ‘स्वाभिमान रैली’ के बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन (Ramji Lal) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को विरोध की आजादी है, देश में विरोध करने का भी तरीका है। लेकिन करणी सेना ने जो तरीका अपनाया है, वह अराजकता का तरीका है। मेरा विचार है, यह मेरे ऊपर नहीं बल्कि PDA पर हमला हुआ है।

मुझे और मेरे परिवार को जान माल का खतरा था, इसलिए मैंने राज्यसभा के उपसभापति को सुरक्षा के लिए पत्र लिख कर दिया था। पुलिस प्रशासन को लगता है कि मेरी हत्या हो सकती है, इसलिए सुरक्षा रखी है।

सभा स्थल से लेकर सांसद रामजीलाल सुमन (Ramji Lal) के घर तक की पूरी दूरी को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सात थाना क्षेत्रों की सड़कें इस रूट से गुजरती हैं, जिन पर सीसीटीवी निगरानी और फिजिकल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। जवानों को अतिरिक्त लाठियां और हेलमेट भी वितरित किए गए हैं, और सुरक्षा वाहनों पर लोहे की जालियां लगाई गई हैं।

क्षत्रियों ने लहराए तलवार और डंडे… करणी सेना के कार्यकर्ताओं का बवाल


आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन (Ramji Lal) द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। इससे पहले करणी सेना ने 26 मार्च को रामजी लाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे। घटना के संबंध में 27 मार्च को आगरा के हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।