24 घण्टे ऑनलाइन

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की RSS चीफ की तारीफ, राजनीतिक हलकों में छिड़ी बहस

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने खुलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की। गाजीपुर में जिले की बिजली आपूर्ति की रिव्यू बैठक के बाद बोलते हुए, अफजाल अंसारी (Afzal…

24GhanteOnline
August 31, 2025
2 min read

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने खुलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की।

गाजीपुर में जिले की बिजली आपूर्ति की रिव्यू बैठक के बाद बोलते हुए, अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने मोहन भागवत की तारीफ की। उन्होंने कहा, मोहन भागवत ने कहा कि देश को एकता और भाईचारे की जरूरत है और नफरत का कारोबार बंद होना चाहिए। यह बात स्वागत योग्य है और मैं उनकी सराहना करता हूं। साथ ही सपा सांसद ने कहा, बाकी धार्मिक नेताओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने की मोहन भागवत की तारीफ


अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने आगे आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा, हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाला आरएसएस से बड़ा कोई संगठन दुनिया में नहीं है। अगर इसके प्रमुख कहते हैं कि हर मंदिर और तीर्थस्थल में शिवलिंग ढूंढने से देश कमजोर होगा, तो इस बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मैं उनके शब्दों का स्वागत करता हूं और दूसरों को भी उनके सकारात्मक संदेश का स्वागत करना चाहिए।

 मोदी और योगी “बिना परिवार वाले”


आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में इस्लाम को लेकर भी बात की थी। उसी का जिक्र करते हुए अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने कहा, इस्लाम सदियों से भारत का अभिन्न अंग रहा है और इस तथ्य को भागवत ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, इस्लाम कोई नया धर्म नहीं है, यह बहुत लंबे समय से भारत में मौजूद है और मोहन भागवत ने इस सच्चाई को साफ कर दिया है।

हालांकि, जहां एक तरफ सपा सांसद आरएसएस प्रमुख की तारीफ करते और उनके बयान का स्वागत करते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर सियासी हमला किया।

अफजाल अंसारी ने सीएम योगी और पीएम मोदी के निजी जीवन पर कमेंट करते हुए कहा, दिल्ली में बैठे आका का कोई परिवार नहीं है और उत्तर प्रदेश में बैठे आका का भी कोई परिवार नहीं है। अंसारी ने कहा कि मोदी और योगी “बिना परिवार वाले” हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें