24 घण्टे ऑनलाइन

जिसने मेरा सिंदूर उजाड़ा उसे मिट्टि में मिलाया... सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी की तारीफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चर्चा की जा रही है। इस चर्चा के दौरान कई अलग रंग देखने को मिले। यहां बीजेपी विधायक आपस में भिड़ गए तो वहीं समाजवादी पार्टी की विधायक सीएम योगी की जमकर तारीफ करती…

24GhanteOnline
August 14, 2025
3 min read

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चर्चा की जा रही है। इस चर्चा के दौरान कई अलग रंग देखने को मिले। यहां बीजेपी विधायक आपस में भिड़ गए तो वहीं समाजवादी पार्टी की विधायक सीएम योगी की जमकर तारीफ करती नजर आई हैं। इस तारीफ से हर कोई हैरान रह गया।

प्रयागराज से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) के पति राजू पाल की हत्या अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने की थी। पूजा पाल ने कहा कि मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया है।

सपा विधायक (Pooja Pal) ने कहा कि मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी थी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया है। मैं सीएम योगी इस जीरो टॉलरेंस के साथ हूं।


#WATCH | Lucknow, UP | Addressing during the 24-hour marathon discussion on 'Vision Document 2047' in the UP Assembly, Samajwadi Party MLA Pooja Pal says, "... Chief Minister Yogi Adityanath gave justice to many women like me by bringing in policies such as zero tolerance that… pic.twitter.com/fN0Agp2nka


— ANI (@ANI) August 14, 2025


सीएम की नीति के कारण मारे अतीक जैसे अपराधी


उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया है, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए हैं। ”

सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की थी- सपा विधायक


समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने कहा कि “सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की थी। मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया है। इसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए हैं। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है।

उन्होंने कहा कि ‘मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है’ मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।”

शादी के 9 दिन बाद हुई थी पति की हत्या


पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे की वजह चुनावी रंजिश दी। साल 2004 में राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हराया था। इसी के कारण राजू पाल की हत्या कर दी गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।