24 घण्टे ऑनलाइन

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

मऊ: यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) अब नहीं रहे। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द की…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read
घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

मऊ: यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) अब नहीं रहे। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढंढास बंधाया।

सीएम के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी (Sudhakar Singh) का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”


घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद !

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/9N0njyJwlA


— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2025

इससे पहले सपा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”

Image

बता दें कि सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने घोसी विधानसभा सीट से 2022 के उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान के खिलाफ जीत हासिल की थी। यह उपचुनाव काफी चर्चित रहा था। सुधाकर सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सपा के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। सुधाकर सिंह का जन्म मऊ जिले में हुआ था और वे लंबे वक्त से ग्रामीण इलाकों के मुद्दों पर मुखर रहे। वे किसान और दलित समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय नेता थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।