24 घण्टे ऑनलाइन

सपा नेता ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को पीटा, बरसाए लाठी-डंडे

जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। ट्रैक्टर आगे करने को लेकर कहासुनी के बाद सपा नेता निजामुद्दीन (Nizamuddin) समेत तीन लोगों ने ट्रैक्टर चालक को…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। ट्रैक्टर आगे करने को लेकर कहासुनी के बाद सपा नेता निजामुद्दीन (Nizamuddin) समेत तीन लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बुरी तरह पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फ़िलहाल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी- एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पूरा मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव बाजार का है। पीड़ित प्रमोद कुमार कजगांव पानी टंकी के पास अपने ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था। रोड पर जाम होने की वजह से वह ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ा पाया। इसी बात पर मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन (Nizamuddin) से कहासुनी हो गई। बाइक सवार सपा नेता ने अपने बेटे नवी अहमद और एक अन्य युवक के साथ मिलकर चालक की पिटाई कर दी।

आरोप है कि सपा नेता ने ट्रैक्टर चालक को तीन लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा। वायरल वीडियो में ट्रैक्टर चालक की लाठी डंडों से भी पिटाई करते हुए देखा गया पिटाई के दौरान पीड़ित के हाथ में भी काफी चोटें आई हैं। उसकी उंगली में फ्रैक्चर भी हुआ है।

ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने के मामले में सपा नेता निजामुद्दीन अंसारी (Nizamuddin) , नवी अहमद और सेजर आलम के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एससी- एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।