24 घण्टे ऑनलाइन

'नमाजियों पर भी हो हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा...' सपा नेता ने सीएम योगी से की मांग

संभल। यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फिरोज खां ने अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा (Shower Flowers) कराने की मांग की है। सपा नेता की मांग है कि महाकुंभ और…

24GhanteOnline
March 28, 2025
2 min read

संभल। यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फिरोज खां ने अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा (Shower Flowers) कराने की मांग की है। सपा नेता की मांग है कि महाकुंभ और कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की तरह ईद और अलविदा जुमा की नमाज के दौरान नमाजियों (Namazis) पर भी पुष्पवर्षा करनी चाहिए। सपा नेता ने कहा कि अगर प्रशासन पुष्पवर्षा नहीं कराता है तो इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।

संभल में जहां एक तरफ अधिकारियों के द्वारा घर की छतों पर सामूहिक नमाज पर रोक का फरमान जारी कर दिया गया है। वहीं इस बीच सपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह पिछले समय में कांवड़ियों और महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा (Shower Flowers) कराई गई, उसी तरह अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान नमाजियों (Namazis) पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होनी चाहिए, क्योंकि नमाजियों के द्वारा एक महीने तक इबादत करने के बाद ये दिन आता है। इसलिए भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन-शासन को हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करनी चाहिए या फिर ऐसा नहीं हो सकता है तो फिर हमें हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति देनी चाहिए।

फिरोज खां ने कहा कि मुसलमान एक महीने तक इबादत करता है, इसके बाद ये दिन आता है। काफी दूर चलकर मुसलमान ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। जिस तरह कांवड़ियों और महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई थी, उसी तरह अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान भी पुष्पवर्षा करनी चाहिए।

मऊ जिला अब भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा, माफियाओं से नहीं: एके शर्मा


फिरोज खां ने कहा कि हमने एसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है। ज्ञापन में यह भी लिखा है कि अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर हमें हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति देनी चाहिए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि सपा नेता फिरोज खां के द्वारा ज्ञापन देकर पुष्प वर्षा की मांग की गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसे पहले पुष्पवर्षा कराई गई है तो उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें