24 घण्टे ऑनलाइन

साउथ अफ्रीका ने WTC जीतकर रचा इतिहास... 27 साल का सूखा हुआ समाप्त

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद ICC ट्रॉफी को जीता है। WTC के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही 27 साल का सूखा भी समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों…

24GhanteOnline
June 14, 2025
1 min read

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद ICC ट्रॉफी को जीता है। WTC के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही 27 साल का सूखा भी समाप्त हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की साझेदारी की बदौलत 5 विकेट से जीता। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका को मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में कप्तान तेम्बा बावुमा के रूप में झटका लगा, तेम्बा बावुमा 134 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें कैच आउट करवाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन की साझेदारी हुई। ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे।

स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार भारत को हराकर खिताब जीता था लेकिन इस बार वह खिताबी मुकाबले में हार गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।