24 घण्टे ऑनलाइन

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कल सोमवार शाम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत फिलहाल ठीक है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट…

24GhanteOnline
January 6, 2026
1 min read

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कल सोमवार शाम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया की हालत फिलहाल ठीक है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया (Sonia Gandhi) रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आई हैं और उन्हें वहां भर्ती कराया गया है, लेकिन उन्हें खांसी की पुरानी समस्या है, और वह चेकअप के लिए लगातार आती रहती हैं, खासकर दिल्ली में प्रदूषण की वजह से। उन्हें कल सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।