24 घण्टे ऑनलाइन

बेचारी महिला... बोल भी नहीं पा रही थीं, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण पर बोलीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें…

24GhanteOnline
January 31, 2025
2 min read

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछा गया तो उन्होंने शुरुआत में सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए।

इसके बाद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कहा कि झूठे वादे हैं। इस पर सोनिया गांधी कहती हैं पुअर लेडी... राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं, अंत में मुश्किल से बोल पा रही थीं।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे बोरिंग बताया। राहुल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का भाषण अत्यधिक उबाऊ था और इसमें कुछ नया नहीं था।

बता दें कि संसद का बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोन और बीमा को सबके लिए आसान बनाया गया है।

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व: राष्ट्रपति


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में काम कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है। विदेशों से जमकर निवेश आ रहा है और इसके चलते देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र भी किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना के पूरे होने को बड़ी उपलब्धि बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।